Aaj ka Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि, जानिए गुरुवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज दिन गुरुवार और तारीख 7 मार्च है. आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से और गुरुवार का व्रत रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. विष्णु भगवान को प्रसन्न करने से मां लक्ष्मी खुद-ब-खुद प्रसन्न हो जाती हैं और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 7, 2024, 06:42 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानें आज का शुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि, जानिए गुरुवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

नई दिल्लीः Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज दिन गुरुवार और तारीख 7 मार्च है. आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से और गुरुवार का व्रत रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. विष्णु भगवान को प्रसन्न करने से मां लक्ष्मी खुद-ब-खुद प्रसन्न हो जाती हैं और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं.

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 7 मार्च
वारः गुरुवार
तिथिः द्वादशी (रात 1.20 बजे तक इसके बाद त्रयोदशी तिथि)

मासः फाल्गुन
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः उत्तराषाढ़ (दोपहर 1.03 बजे तक इसके बाद श्रवण नक्षत्र)

करणः कौलव (दोपहर 2.47 बजे तक इसके बाद गर करण)
योगः वरीयान योग (सुबह 8.24 बजे तक इसके बाद परिधि योग)
चंद्रमा का दिन-रात मकर राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.39 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.24 बजे तक
दिशाशूलः पश्चिम

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.01 बजे से 5.50 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.30 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 6.22 बजे से 6.47 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 6.39 बजे से 8.07 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12.07 से 12.56 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 10.35 बजे से 11.22 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 3.17 बजे से 4.04 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़