Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य सिंह का नाम CM रेस में आगे, जानें कितनी संपत्ति के मालिक?

Vikramaditya Singh Net Worth: विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं. वे राजघराने में जन्मे, उनके पिता वीरभद्र सिंह 6 बार प्रदेश के सीएम रहे हैं. विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह भी सांसद हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 28, 2024, 01:55 PM IST
  • विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार के MLA
  • पिता रह चुके 6 बार मुख्यमंत्री
Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य सिंह का नाम CM रेस में आगे, जानें कितनी संपत्ति के मालिक?

नई दिल्ली: Vikramaditya Singh Net Worth: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सियासी संकट से गुजर रही है. PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुख्यंमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने भी इस्तीफे की पेशकश की है. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा. इसी बीच खबरें हैं कि प्रदेश के अगले CM विक्रमादित्य सिंह हो सकते हैं. 

कितनी संपत्ति के मालिक विक्रमादित्य सिंह?
विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सबसे अमीर विधायकों की फेहरिस्त में शामिल हैं. विक्रमादित्य के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 101 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति हैं. इसमें गाड़ी, गहने, LIC और बैंक खातों के पैसे मिलाकर 6.97 करोड़ रुपये हैं. 2017 के मुकाबले 2022 में विक्रमादित्य की संपत्ति में 20 गुना इजाफा हुआ है. साल 2017 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, विक्रमादित्य सिंह की संपत्ति 84 करोड़ 32 लाख रुपये थी. 

विक्रमादित्य सिंह के पास कौनसी गाड़ियां?
विधायक विक्रमादित्य सिंह गाड़ियों के शौकीन हैं. उनके पास फोर्च्यूनर सिग्मा-4, फोर्ड एंडेवर- 2016 मॉडल, नक्सा इग्निस जेटा- 2019 मॉडल है. विक्रमादित्य सिंह पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये का कर्ज भी है. 

राजघराने में जन्में विक्रमादित्य 
विक्रमादित्य सिंह का जन्म राजघराने में हुआ है. उनके पिता वीरभद्र सिंह 6 बार प्रदेश के सीएम रह चुके हैं. वीरभद्र सिंह का साल 2021 में निधन हो गया था. इसके बाद परंपरा के अनुसार राजा की गद्दी पर विक्रमादित्य सिंह बैठे. विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. 

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: कौन बन सकता है हिमाचल का अगला CM, जानें किन तीन नामों की चर्चा?

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़