Video: बेटी को गोद में लेकर पूल में बिपाशा बसु ने किया Liplock, देखते रह गए करण सिंह ग्रोवर
Advertisement
trendingNow11958315

Video: बेटी को गोद में लेकर पूल में बिपाशा बसु ने किया Liplock, देखते रह गए करण सिंह ग्रोवर

Bipasha Basu का लेटेस्ट वीडियो फैंस के होश उड़ा रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बेटी को गोद में लिए करण को किस करती हुई नजर आईं. बिपाशा का ये वीडियो जिस जिसने भी देखा वो इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. 

बिपाशा बसु देवी बर्थडे सेलिब्रेशन

Bipasha Basu Liplock: बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपनी एक साल की बेटी का बर्थडे मालदीव में मना रही हैं. मालदीव से एक्ट्रेस लगातार फोटोज शेयर कर रही हैं जिसमें बिपाशा और करण लिटिल देवी के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये दोनों बेटी के सामने लिपलॉक करते हुए दिखे.

पूल में उतरे करण और बिपाशा
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा पूल में नजर आ रहे हैं. बिपाशा ने रेड कलर की बिकिनी पहनी हुई है. एक्ट्रेस देवी को गोद में ली हुई हैं और दोनों मिलकर बेटी के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

बेटी के सामने किया लिपलॉक
पूल में बेटी के साथ एन्जॉय करते हुए बिपाशा और करण एक दूसरे को अचानक लिपलॉक करते हैं. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अडोरेबल. दूसरे यूजर ने लिखा- वॉटर बेबी. तीसरे यूजर ने लिखा- सुपर अडोरेबल, परफेक्ट फैमिली विद फैब व्यू.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

बर्थडे पर लिखा ये पोस्ट
बिपाशा बसु ने बेटी देवी के बर्थडे पर पोस्ट किया था. ये पोस्ट खूब वायरल हुआ. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था-  'मैजिक ऑफ बर्थ..पहले नौ महीने मम्मा के पेट के अंदर और अब देवी एक साल की हो गई. ये वक्त हमारी लाइफ के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है. देवी के साथ और खूबसूरत पल बिताने का हम लोग पलके बिछाए  इंतजार कर रहे हैं. देवी का पहला जन्मदिन और उसी दिन दिवाली...ये हम लोगों के लिए मां की ही ब्लेसिंग है. हमारी लक्ष्मी मां.' आप सभी को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं. आप सभी की विशेज के लिए शुक्रिया. 

Trending news