Advertisement
trendingPhotos2162305
photoDetails1hindi

Nick Jonas: पत्नी प्रियंका और बेटी मालती से मिलने मुंबई आए निक, क्या होली करेंगे इंडिया में सेलिब्रेट?

Nick Jonas Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 14 मार्च 2024 की शाम बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंची थीं. प्रियंका चोपड़ा एक ब्रांड इवेंट के लिए मुंबई आई थीं, जिसका आयोजन ईशा अंबानी ने किया था. इवेंट के बाद से प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ इंडिया में ही हैं. तो वहीं अब पत्नी प्रियंका और बेटी मालती से मिलने के लिए निक जोनस भी मुंबई पहुंच गए हैं. 18 मार्च की सुबह निक जोनस को पैप्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. 

निक जोनस

1/5
निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस भी पत्नी और बेटी के साथ समय बिताने के लिए इंडिया आ गए हैं. पैप्स ने रविवार की सुबह निक जोनस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. इस दौरान निक जोनस ऑल व्हाइट लुक में नजर आए. 

मुंबई पहुंचे

2/5
मुंबई पहुंचे

निक जोनस ने व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट पैंट और शूज कैरी किए थे. निक जोनस ने व्हाइट आउटफिट के सात एक स्लिंग बैग कैरी किया हुआ था. निक जोनस की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

फोटोज वायरल

3/5
फोटोज वायरल

मुंबई एय़रपोर्ट पर पैप्स से स्वागत मिलने के बाद निक जोनस ने भी कैमरा के लिए स्माइलिंग चेहरे के साथ पोज किया. बता दें, साल 2024 में निक जोनस दूसरी बार इंडिया आए हैं. पहले वह अपने भाईयों के साथ कॉन्सर्ट के लिए मुंभई आए थे. 

होली इंडिया में सेलिब्रेट

4/5
होली इंडिया में सेलिब्रेट

पहले प्रियंका अपनी बेटी के साथ और अब निक जोनस के मुंबई आने के बाद लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इस बार देसी गर्ल इंडिया में ही होली सेलिब्रेट करने वाली हैं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा का क्या प्लान है, इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

5/5
प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार लव अगेन और अमेजन प्राइम की सीरीज सिटाडेल में नजर आई थीं. तो वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही हेड ऑफ स्टेट्स में जॉन सीना और Idris Elba के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़