MI vs DC: दिल्ली में फ्रेजर ने मचाई तबाही, विध्वसंक बैटिंग कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सहवाग-गिलक्रिस्ट छूटे पीछे
Advertisement
trendingNow12224726

MI vs DC: दिल्ली में फ्रेजर ने मचाई तबाही, विध्वसंक बैटिंग कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सहवाग-गिलक्रिस्ट छूटे पीछे

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए आईपीएल 2024 के 43वें मैच में 22 साल के बल्लेबाज फ्रेजर मैकगर्क ने गजब की बल्लेबाजी की. उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 84 रन ठोक दिए. इसके साथ ही उन्होंने सहवाग और गिलक्रिस्ट ऐसे दिग्गजों के भी रिकॉर्ड तोड़े.

MI vs DC: दिल्ली में फ्रेजर ने मचाई तबाही, विध्वसंक बैटिंग कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सहवाग-गिलक्रिस्ट छूटे पीछे

Jake Fraser McGurk: ऑस्ट्रेलिया के 22 साल के खूंखार बल्लेबाज फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं और क्या गजब खेल रहे हैं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए सीजन के 43वें मैच में फ्रेजर के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी की. मैच में उनके बल्ले से रिकॉर्डतोड़ 27 गेंदों में 84 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दौरान उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट को भी पीछे छोड़ दिया.

गेंदबाजों पर बरसे फ्रेजर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ओपनिंग करने आए फ्रेजर मैकगर्क ने पहली ही गेंद से चौके-छक्के बरसाना शुरू कर दिए. उन्होंने ल्यूक वुड के पारी के पहले ओवर में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 19 रन बटोरे. दूसरा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर इस खूंखार बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया. उन्होंने इस ओवर में दो चौके भी लगाए. तीसरे ओवर में उन्होंने नुवान तुषारा की गेंदों पर 3 चौके जमाए. उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज है. इसी सीजन में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ भी 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी.

सहवाग को छोड़ा पीछे

फ्रेजर ने पारी के पहले ही ओवर में रौद्र रूप दिखाते हुए 19 रन ठोक दिए. इसके साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछा छोड़ा हैं. जिन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही 18 रन बनाए थे. पृथ्वी शॉ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पारी के पहले ओवर में 24 रन बनाए थे.

गिलक्रिस्ट का तोड़ा रिकॉर्ड

फ्रेजर ने दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. आईपीएल में पॉवरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है. उन्होंने 87 रन एक मैच में बनाए थे. ट्रेविस हेड 84 रन के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. फ्रेजर ने गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज करा लिया है. इस मैच में फ्रेजर ने पॉवरप्ले में 78 रन बनाए. गिलक्रिस्ट के नाम पॉवरप्ले में 74 रन दर्ज हैं और अब वह चौथे नंबर पर आ गए हैं.

पावरप्ले में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन (IPL)

87 रन - सुरेश रैना, सीएसके बनाम पंजाब किंग्स, 2014
84 रन - ट्रेविस हेड, सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स 2024
78 रन - जेक फ्रेजर मैकगर्क, दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस 2024 (इसी मैच में)
74 रन - एडम गिलक्रिस्ट, डेक्कन चार्जर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, 2009

दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक रन (IPL)

25 रन vs कोलकाता नाइटराइडर्स 2021 (पृथ्वी शॉ - 24 रन)
19 रन vs मुंबई इंडियंस 2008 (वीरेंद्र सहवाग - 18 रन)
19 रन vs मुंबई इंडियंस 2024 (फ्रेजर मैकगर्क - 19 रन)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज 50 रन

15 गेंद - फ्रेजर मैकगर्क vs सनराइजर्स हैदराबाद 2024
15 गेंद - फ्रेजर मैकगर्क vs मुंबई इंडियंस 2024* (इसी मैच में)
17 गेंद - क्रिस मॉरिस vs गुजरात लॉयंस 2016
18 गेंद - ऋषभ पंत vs मुंबई इंडियंस 2019
18 गेंद - पृथ्वी शॉ vs कोलकाता नाइटराइडर्स 2021

T20 क्रिकेट में दो बार 15 या उससे कम गेंदों में 50 रन

आंद्रे रसेल
सुनील नरेन
जेक फ्रेजर मैकगर्क

IPL में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर

125/0 सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स 2024
105/0 कोलकाता नाइटराइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2017
100/2 चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स 2014
93/1 पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइटराइडर्स 2024
92/0 दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस 2024* (इसी मैच में)
90/0 चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस 2015

एक आईपीएल पारी में बाउंड्री में रनों का हाइएस्ट प्रतिशत (50+ रन)

96.55 सुरेश रैना (84/87) चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स 2014
96.30 काइल मेयर्स (52/54) लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स मोहाली 2023
95.38 आंद्रे रसेल (62/65) कोलकाता नाइटराइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता 2019
95.38 जेक फ्रेजर मैकगर्क (62/65) vs सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली 2024
95.23 जेक फ्रेजर मैकगर्क (80/84) vs मुंबई इंडियंस दिल्ली 2024* (इसी मैच में)

Trending news