Russia: पुतिन की सेना न्यूक्लियर हथियारों के साथ करेगी सैन्य अभ्यास, पश्चिमी देशों को क्लियर मैसेज देने की तैयारी
Advertisement
trendingNow12237028

Russia: पुतिन की सेना न्यूक्लियर हथियारों के साथ करेगी सैन्य अभ्यास, पश्चिमी देशों को क्लियर मैसेज देने की तैयारी

Russia-Ukraine War: रूस ने परमाणु हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास की योजना बनायी है. रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की. रूस का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर मॉस्को के खिलाफ टिप्पणियां की थीं. 

Russia: पुतिन की सेना न्यूक्लियर हथियारों के साथ करेगी सैन्य अभ्यास, पश्चिमी देशों को क्लियर मैसेज देने की तैयारी

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध ने पूरी दुनिया को दो खेमों में बांट दिया है. कुछ देश रूस का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं. युद्ध के शुरुआती दिनों से ही पश्चिमी देश पुतिन के फैसले और रूसी सेना की आलोचना करते आ रहे हैं. हाल ही में पश्चिमी देशों ने जंग को लेकर एक बार फिर रूस पर हमला बोला. पश्चिमी देशों की तीखी टिप्पणी के बाद रूस ने भी मुंहतोड़ जवाब देने का ऐलान कर दिया है. रूस ने न्यूक्लियर हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास की घोषणा की है. माना जा रहा है कि रूस अपनी ताकत दिखाकर पश्चिमी देशों को चुप करना चाहता है.

रूस करेगा परमाणु हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास

रूस ने परमाणु हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास की योजना बनायी है. रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की. रूस का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर मॉस्को के खिलाफ टिप्पणियां की थीं. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह अभ्यास ‘‘रूस के संबंध में कुछ पश्चिमी देशों के अधिकारियों के भड़काऊ बयानों और धमकियों’’ के जवाब में है. 

..रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर लगातार गंभीर चिंता

यह पहली बार है कि रूस ने सार्वजनिक रूप से परमाणु हथियारों से जुड़े अभ्यास की घोषणा की है. हालांकि, इसका सामरिक परमाणु बल नियमित रूप से अभ्यास करता रहता है. यह घोषणा यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों के लिए एक चेतावनी प्रतीत होती है, जो दो साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर लगातार गंभीर चिंता जता रहे हैं. 

कई देश रूस के खिलाफ

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले सप्ताह दोहराया था कि वह यूक्रेन में सेना भेजने के विचार से इनकार नहीं कर रहे हैं. वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि कीव की सेना रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने के लिए ब्रिटेन के लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग कर सकेगी.

रूस के पश्चिमी देशों से बिगड़ते जा रहे रिश्ते

फरवरी 2022 में रूसी सेना द्वारा पड़ोसी यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों और रूस के बीच संबंध बिगड़ते ही जा रहे हैं. युद्ध शुरू होने के बाद से, रूस ने बार-बार बढ़ते परमाणु खतरों के बारे में चेतावनी दी है. रूस की चेतावनी पर अमेरिका ने हर बार कहा है कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. बता दें कि रूस और अमेरिका अब तक दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं. जिनके पास दुनिया के 12,100 परमाणु हथियारों में से 10,600 से अधिक हैं. चीन के पास तीसरा सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार है, उसके बाद फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

TAGS

Trending news